महाराष्ट्र: पिछले 10 महीनों में 2,366 किसानों ने की आत्महत्या!

राहत और पुनर्वास मंत्री अनिल भाईदास पाटिल ने गुरुवार को राज्य विधानसभा को सूचित किया कि इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच महाराष्ट्र में 2,366 किसानों ने आत्महत्या की है. कांग्रेस विधायक कुणाल पाटिल द्वारा पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि अमरावती राजस्व मंडल में सबसे अधिक 951 किसानों ने आत्महत्या की हैं.
मंत्री ने बताया, “महाराष्ट्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार इस साल जनवरी से अक्टूबर तक 2,366 किसानों ने आत्महत्या की है. अमरावती राजस्व मंडल में 951 किसानों ने इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर मंडल में 877, नागपुर मंडल में 257, नासिक मंडल में 254 और पुणे मंडल में 27 किसानों ने अपनी जान दे दी.
Top Videos

टमाटर बिक रहा कौड़ियों के दाम, किसानों को 2-5 रुपये का रेट!

किसानों ने 27 राज्यों में निकाला ट्रैक्टर मार्च, अपनी लंबित माँगों के लिए ग़ुस्से में दिखे किसान

उत्तर प्रदेश के नोएडा के किसानों को शहरीकरण और विकास क्यों चुभ रहा है

Gig Economy के चंगुल में फंसे Gig Workers के हालात क्या बयां करते हैं?
