मध्‍य प्रदेश में प्‍याज के दाम गिरे, किसानों ने निकाली प्याज की अंतिम यात्रा !

मध्य प्रदेश की मंडियों में प्‍याज के दाम रिकॉर्ड स्तर तक गिरने से नाराज किसानों ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के धमनार गांव में प्याज की प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली. किसानों ने फूलों से सजे एक अर्थी पर प्याज रखकर बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकाला और प्‍याज को “श्रद्धांजलि” दी.

किसानों का कहना है कि बाजार में उन्हें ₹1 से ₹10 प्रति किलो तक के दाम मिल रहे हैं, जबकि उनकी उत्पादन लागत ₹10–₹12 प्रति किलो पड़ती है. ऐसे में उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है.

किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई 25% निर्यात शुल्क की वजह से विदेशी बाजारों में भारतीय प्‍याज की मांग कम हुई है. इसके कारण बड़ी मात्रा में प्याज घरेलू बाजार में ही रह गया और दाम टूट गए. किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है.

किसानों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर दो प्रमुख मांगें रखी हैं. पहला सरकार प्‍याज की सरकारी खरीद शुरू करे या समर्थन मूल्य तय करे दूसरा प्याज पर लगाई गई निर्यात शुल्क (एक्सपोर्ट ड्यूटी) को घटाया जाए या समाप्त किया जाए. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *