महाराष्ट्र: किसानों के खिलाफ दर्ज पुलिस केस होंगे वापस

मुंबई। महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के आक्रोश को कम करने के लिए राज्‍य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में अनेक आंदोलनों और विरोध-प्रदर्शनों में शामिल किसानों के खिलाफ दर्ज पुलिस मामले वापस लिए जाएंगे।

फडणवीस ने विधानसभा में कहा, किसान पहले ही सूखे से परेशान हैं। उनके खिलाफ मामलों को वापस लिया जाएगा ताकि उन्हें थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। गौरतलब है कि इस साल महाराष्‍ट्र के विदर्भ के अलावा मराठवाडा क्षेत्र भी सूखे की मार झेल रहा है। किसानों की खुदकुशी का आंकड़ा भी इस साल तेजी से बढ़ा है किसानों के मुद्दे पर राज्‍य की भाजपा सरकार बुरी तरह घिरी हुई है। ऐसे में किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने का फडणवीस का कदम अपनी सरकार को किसान हितैषी साबित करने की कोशिश माना जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *