करनाल के एक गांव में एक 50 वर्षीय मजदूर की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिजनों ने मजदूर मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है. दरअसल करनाल के चुरनी गांव के रहने वाले प्रेम चंद अपने मालिक के खेत में मजदूर के तौर पर काम करता था. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस से शव उठाने से इनकार कर दिया.
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जिले के चुरनी गांव के प्रेम चंद के रूप में हुई है. मृतक मजदूर के बेटे ने बताया, \”मारपीट की जानकारी मिलने पर वे खेत में पहुंचे और वहां से पिता को अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.\”
परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं. इस मामले पर एएसपी पुष्पा ने कहा, “हमने आईपीसी की धारा 302 के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपों की पुष्टि के लिए जांच जारी है.”