Tag: farmers

  • महाराष्ट्र: पिछले 10 महीनों में 2,366 किसानों ने की आत्महत्या!

    राहत और पुनर्वास मंत्री अनिल भाईदास पाटिल ने गुरुवार को राज्य विधानसभा को सूचित किया कि इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच महाराष्ट्र में 2,366 किसानों ने आत्महत्या की है. कांग्रेस विधायक कुणाल पाटिल द्वारा पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि अमरावती राजस्व मंडल में सबसे अधिक 951 किसानों ने आत्महत्या की हैं.

    मंत्री ने बताया, \”महाराष्ट्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार इस साल जनवरी से अक्टूबर तक 2,366 किसानों ने आत्महत्या की है. अमरावती राजस्व मंडल में 951 किसानों ने इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर मंडल में 877, नागपुर मंडल में 257, नासिक मंडल में 254 और पुणे मंडल में 27 किसानों ने अपनी जान दे दी.