Category: Uncategorized

  • किसानों की सभी मांगें पूरी होने के बाद ही अनशन खत्म होगा: जगजीत सिंह डल्लेवाल

    MSP की कानूनी गारंटी, पूर्ण कर्जमाफी और किसानों से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर पिछले करीबन 65 दिनों से आंदोलन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने एक फिर अपनी बाद दोहराते हुए कहा कि जब तक किसानों की सभी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाएगा उनका आमरण अनशन जारी रहेगा.

    इसके साथ ही किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने देशभर के किसानों से 12 फरवरी को खनौरी बॉर्डर आने की अपील की. बता दें कि 12 फरवरी को किसान, किसान आंदोलन 2.0 की पहली वर्षगांठ मना रहे हैं.

    4 जनवरी को किसान महापंचायत के बाद पहली बार खनौरी बॉर्डर पर किसानों को संबोधित करते हुए डल्लेवाल ने कहा, \”मैं देशभर के किसान वर्ग से 12 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर आने का आग्रह करता हूं, क्योंकि इस दिन हम अपने आंदोलन की वर्षगांठ मना रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि विशाल जनसमूह मुझे फिर से ऊर्जा देगा और मुझे केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के लिए बैठक में शारीरिक रूप से उपस्थित होने की ताकत देगा.\”

    डल्लेवाल ने आगे कहा कि उन्होंने 14 फरवरी को सरकार की बातचीत की पेशकश के बाद ही चिकित्सा सहायता लेने पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि अभी उनका स्वास्थ्य उन्हें व्यक्तिगत रूप से बातचीत के लिए चंडीगढ़ जाने की अनुमति नहीं देता है. उन्होंने कहा, \”अगर मैं पूरी तरह स्वस्थ रहा तो मैं चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में भाग लूंगा. अन्यथा, मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पैनल के सामने पेश होऊंगा.\”

    वहीं किसान नेता डल्लेवाल ने किसान संगठनों से एक मंच पर आने की अपील करते हुए कहा, \”अगर मोगा की किसान महापंचायत में संगठनों की एकता का प्रस्ताव पारित हो गया और लोगों ने उसका समर्थन किया तो फिर बाधा क्या है? हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं और हमें बस एक बार फिर अपना दम दिखाना होगा. मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि संयुक्त मोर्चा बनाने में इतना समय क्यों लग रहा है\”