Tag: KMP

  • सोनीपत: सड़क हादसे में 5 खेत मजदूरों की मौत!

    सुबह सोनीपत जिले के खरखौदा के पास कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ. पिकअप और ट्रक की टक्कर में पांच खेत मजदूरों की मौत हो गई वहीं करीबन 16 मजदूर घायल हो गए. खेत मजदूर उत्तर प्रदेश से एक पिकअप में धान की कटाई के लिए हरियाणा के झज्जर जिले में जा रहे थे.

    हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर खरखौदा के पास हुआ है. घटनास्थल पर हादसे की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं करीबन 16 घायलों का अस्पताल भेजा गया है.