किसान आंदोलन : हरियाणा सरकार ने दो बड़े स्टेडियमों को किया अस्थायी जेलों में परिवर्तित

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को दिल्ली की ओर किसानों के प्रस्तावित मार्च से पहले दो बड़े स्टेडियमों को अस्थायी जेलों में परिवर्तित कर दिया है। सिरसा में चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम और डबवाली में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम को हिरासत में लिए गए किसानों को रखने के लिए अस्थायी जेलों के रूप में बनाया गया है। 

सूत्रों के अनुसार किसी भी अनुचित स्थिति में हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए किसानों को अस्थायी जेलों में रखा जाएगा। 

वहीं दिल्ली के आस-पास में कई जगहों पर कंक्रीट ब्लॉकों के साथ दिल्ली की सीमाओं को मजबूत किया गया है। सड़कों पर कीलें, कांटेदार तार और हजारों पुलिस कर्मियों को अंतरराज्यीय सीमा के साथ तैनात किया गया है।

केंद्र ने 12 फरवरी को किसान नेताओं को उनकी मांगों पर चर्चा के लिए एक और बैठक के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन इसके साथ साथ राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के प्रवेश को रोकने के लिए सीमाओं को ब्लॉक करने की कदम की आलोचना विपक्षी दलों और किसान समूहों द्वारा की गई है।

संयुक्त किसान मोर्चा (ग़ैर-राजनीतिक), किसान मज़दूर मोर्चा और कई किसान यूनियनों  ने अपनी मांगों को मंजूर करने के लिए केंद्र पर दबाव डालने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसमें फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने के लिए एक कानून का निर्माण शामिल है। ये यूनियन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और पंजाब से हैं, लेकिन इनमें बाक़ी देश की भी कई यूनियन शामिल हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *